नौकरी से निकाल दूंगा…धमकी देकर महिला से एक महीने तक किया दुष्कर्म….

नौकरी से निकाल दूंगा…धमकी देकर महिला से एक महीने तक किया दुष्कर्म….

May 22, 2023 Off By NN Express

सुशांत लोक थाना क्षेत्र के एक नामी निजी स्कूल में महिला सफाई कर्मचारी ने सुपरवाइजर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वारदात के एक साल बाद पुलिस थाने में शिकायत दी है। सुशांत लोक थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह सुशांत लोक थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नौकरी करती थी। एक महीना पहले उन्होंने नौकरी छोड़ दी। स्कूल में गांव वजीराबाद निवासी एक व्यक्ति बतौर सुपरवाइजर तैनात है। आरोप है कि उसने एक जून 2022 को उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी।

आरोपित ने इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके साथ ही आरोपित उनके साथ करीब एक महीने तक दुष्कर्म करता रहा। अब एक महीने पहले नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। सुशांत लोक थाना पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।