ऑनलाईन सट्टा संचालन में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाईन सट्टा संचालन में संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

May 21, 2023 Off By NN Express

रायपुर, 21 मई I थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 308/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 के प्रकरण में 19.05.2023 को थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गली नं. 07 स्थित सूरज सेलून के पास ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी रवि पाटले पिता स्व. राजेश पाटले उम्र 26 साल निवासी गली नं. 05 तेलीबांधा रायपुर एवं विनोद कुर्रे पिता भगवंत प्रसाद कुर्रे उम्र 44 साल निवासी गली नं. 05 तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती 67,000/- रूपये जप्त किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में तेलीबांधा निवासी अजय उर्फ अज्जू तोलानी के साथ मिलकर  सट्टा का संचालन करना बताया गया था। जिस पर थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी अजय उर्फ अज्जू तोलानी की संलिप्तता पाये जाने पर उसकी पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपी- अजय उर्फ अज्जू तोलानी पिता इन्दर तोलानी उम्र 26 साल निवासी गली नं. 05 तेलीबांधा रायपुर।