BIG BREAKING NEWS : पिकनिक मनाने गया परिवार पानी में डूबा, 6 लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती….

BIG BREAKING NEWS : पिकनिक मनाने गया परिवार पानी में डूबा, 6 लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती….

May 20, 2023 Off By NN Express

BIG NEWS : गुजरात के भरूच के दहेज बीच पर पिकनिक मनाने गए मुलर गांव के एक परिवार के छह लोगों की समुद्र के पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए भरूच की डीएसपी डॉ. लीना पाटिल ने बताया कि परिवार के आठ सदस्य दहेज बीच पर घूमने आए थे, जिनमें से छह लोगों की डूबने के कारण मृत्यु हो गई और दो लोगों को बचाया गया है। परिवार मुलर गांव के रहने वाला है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ये सभी लोग समुद्र किनारे बैठकर पिकनिक मना रहे थे। अचानक समुद्र का जलस्तर बढ़ गया। जिसमें सभी सदस्य पानी की जद में आ गए। इस हादसे में राजेश (33), तुलसीबेन (20), योगेश (19), जाह्नवी(3), आर्य(2) और रिंकल (15) की जान चली गई। वहीं, इस हादसे में बचे हुए दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।