तुम मुझे पसंद नहीं हो… फिर काट दिया हाथ-पैर

तुम मुझे पसंद नहीं हो… फिर काट दिया हाथ-पैर

May 19, 2023 Off By NN Express

समस्तीपुर में शराब के नशे में पति ने पत्नी पर तावा से हमला कर हाथ-पैर काट डाला। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख गांव की है। हल्ला होने पर जुटे पड़ोसियों ने जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी महिला की पहचान गांव के रंदीप भगत की पत्नी विपती देवी के रूप में हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

घटना के संबंध में पीड़िता विपती देवी ने बताया कि उसका पति रंदीप भगत उसे पसंद नहीं करता है। अक्सर वह शराब के नशे में मारपीट करता है। बीती रात भी वह नशे में घर लौटा था और उसे घर से भगाने लगा। वह कहता है कि तुम मुझे पसंद नहीं हो। मेरी घर से चली जाओ। शादी 4 साल पहले हुई है। पत्नी ने विरोध किया तो रंदीप ने घर में रखे तावे से हमला कर दिया, जिससे उसका दाहिना हाथ और पैर कट गया। बाद में हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो पति मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों के सहयोग से घटना की जानकारी पुलिस के 112 नंबर टीम को दी गई, जिसके बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में पदस्थापित मुफस्सिल थाने के दरोगा विनय कुमार ने बताया कि शराब के नशे में पति ने घटना को अंजाम दिया। महिला का बयान दर्ज कर प्राथमिकी के लिए भेजा जा रहा है।