Crime News : 2 नाबालिग छात्राओं का रेप, आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला….

Crime News : 2 नाबालिग छात्राओं का रेप, आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला….

May 19, 2023 Off By NN Express

रांची ,19 मई । झारखंड के गुमला में चौथी क्लास में पढ़ने वाली दो बच्चियों से रेप किया गया। पंद्रह दिनों तक यह मामला इज्जत के भय से दबा रहा। इस बीच बच्चियां दर्द से लड़ती रहीं। घरवालों ने कल जब पुलिस तक यह मामला पहुंचाया तो आरोपियों के घरवालों ने इनमें से एक पीड़िता की पिटाई कर दी। आज जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची तो एक आरोपी के पिता ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। हालांकि बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुल सात आरोपी हैं।

यह वारदात 1 मई की है। बच्चियां अपने घरवालों के शादी समारोह में गई थीं। वहीं से इन्हें दो युवकों ने अगवा कर लिया और उनके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि किसी को इस बारे में बताया तो हत्या कर दी जाएगी। बच्चियों ने इस संबंध में अपने परिवार वालों को जानकारी दी लेकिन वो चुप रहे। घटना गुमला के सदर थाना इलाके की है। दोनों पीड़िता में एक अनाथ है। उसके माता पिता का आठ से दस साल पूर्व बीमारी से देहांत हो चुका है, जिसके बाद उसकी नानी उसकी परवरिश कर रही है।