Money Plant ke Upay: मनी प्लांट लगाने के बाद भी नहीं हो रही बरकत, इन तरीकों से लगाएं तो होगी धन की वर्षा

Money Plant ke Upay: मनी प्लांट लगाने के बाद भी नहीं हो रही बरकत, इन तरीकों से लगाएं तो होगी धन की वर्षा

May 19, 2023 Off By NN Express

Money Plant ke Upay: मनी प्लांट, जैसा की इस पौधे के नाम से ही जाहिर है, इसे लगाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और धन की प्राप्ति के लिए लोग मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि मनी प्लांट के फलने-फूलने के बाद भी घर में संपन्नता नहीं आ रही। अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहें तो वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लगाने के कुछ तरीके बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

दिशा का रखें ध्यान

मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा के बीच में लगाना चाहिए। इससे घर में बरकत आती है। इसे घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर लगाएं। इससे पौधे की ग्रोथ बनी रहेगी। साथ ही पौधे से सूखे पत्तों को हटाते रहना चाहिए।

शुक्रवार को करें ये उपाय

हर शुक्रवार को मनी प्लांट के पौधे में पानी में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट के निचले हिस्से में जड़ के पास लाल रंग का रिबन या धागा बांध दें। इससे धन की कमी की समस्या दूर होती है।

सुबह उठकर करें ये काम

सुबह जल्दी उठकर और स्नान करने के बाद मनी प्लांट के पौधे में दूध चढ़ाएं। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और घर में धन की वर्षा होगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर जाए न कि नीचे की ओर बिखरी रहे।

इस तरह लगाएं पौधा

घर में कभी भी सूखा हुआ मनी प्लांट का पौधा नहीं रखना चाहिए। इससे घर की तरक्की रुक जाती है और निर्धनता आती है। इसे हमेशा मिट्टी के बर्तन या कांच की बोतल में लगाना चाहिए।