Vat Savitri 2023 Mehndi Designs: वट सावित्री पर अपने हाथों को सजाएं इन खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स से

Vat Savitri 2023 Mehndi Designs: वट सावित्री पर अपने हाथों को सजाएं इन खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स से

May 19, 2023 Off By NN Express

Vat Savitri 2023 Mehndi Designs: वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस बार ये व्रत 19 मई को रखा जाएगा। इस दिन वट वृक्ष की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि वट सावित्री व्रत रखने से महिलाओं को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय के पहले उठकर स्नान करती हैं, नए वस्त्र पहनती हैं और पूरा श्रृंगार करती हैं। मेहंदी लगाना उनके इस श्रृंगार में सबसे खास होता है, तो अगर आप भी अपने हाथों को सजाने के लिए ढूंढ़ रही हैं खूबसूरत मेहंदी, तो यहां से ले सकती हैं आइडियाज़। 

बेल मेहंदी डिज़ाइन सबसे आसान और खूबसूरत। अगर आपके पास समय नहीं, तो आप फ्रंट और बैक हैंड पर खूबसूरत सा बेल बनवा लें। इनमें आप अलग-अलग तरह के डिज़ाइन्स ट्राय कर सकती हैं। फूल-पत्ती से लेकर जियोमीट्रिक, मंडला और कैरी डिजाइंस सबसे ज्यादा पॉप्युलर हैं।

फूल मेहंदी डिज़ाइन

फूल-पत्‍ती से सजी मेहंदी की डिज़ाइन से रचे हाथ तैयार होने के बाद और भी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इस तरह की डिज़ाइन को आप बेल, जाल या फुल हैंड किसी में भी ट्राय कर सकती हैं। 

फिगर मेहंदी डिज़ाइन

फिगर मेहंदी डिज़ाइन जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है ये पूरे हाथ में नहीं, बल्कि सिर्फ उंगलियों पर लगाई जाती है। लेकिन ऐसा नहीं कि ये अच्छी नहीं लगती। अगर आपके पास समय कम है, तो आप सिर्फ उंगलियों पर ही मेहंदी लगवा लें। फ्रंट और बैक हैंड दोनों पर ये डिज़ाइन अच्छा लगता है।