रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बैठक संपन्न

रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बैठक संपन्न

May 18, 2023 Off By NN Express

0. जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता आज, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित मंडली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगी शामिल

जांजगीर-चांपा 18 मई 2023/ जिला स्तरीय रामायण मंडली मानस गायन प्रतियोगिता कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में किया जा रहा है। जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली गायन प्रतियोगिता 19 मई को सुबह 10 बजे से डाइट के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जनपद पंचायत पामगढ़, अकलतरा, बलौदा, बम्हनीडीह, नवागढ़ से प्रथम स्थान पर चयनित रामायण मानस मंडलियों के बीच होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।


प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशारूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता 19 मई को डाइट जांजगीर के सभाकक्ष में आयोजित होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर 18 मई गुरूवार को डाइट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक पंचायत अभिमन्यु साहू हरिराम जायसवाल, राजीव सिंह बैस, हरप्रसाद बंजारे, सी.एल.यादव, देवेन्द यादव, दीपक यादव, तोरण राठौर, प्रमोद पाण्डेय, आरजी रात्रे, प्रमोद बैस आदि मौजूद रहे।’
प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशारूप संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिले में रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता 19 मई को डाइट जांजगीर के सभाकक्ष में आयोजित होगी।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। रामायण मंडली प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर 18 मई गुरूवार को डाइट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक पंचायत अभिमन्यु साहू हरिराम जायसवाल, राजीव सिंह बैस, हरप्रसाद बंजारे, सी.एल.यादव, देवेन्द यादव, दीपक यादव, तोरण राठौर, प्रमोद पाण्डेय, आरजी रात्रे, प्रमोद बैस आदि मौजूद रहे।

  

पांच रामायण मंडलियों के बीच प्रतियोगिता –

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में पांच मंडलियां शामिल होंगी। जिसमें जनपद पंचायत पामगढ की ग्राम पंचायत लोहर्सी से रामकिर्तन मानस मंडली,जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत कुदरी से देवकुमार मानस मंडली,जनपद पंचायत बम्हनीडीह की ग्राम पंचायत करनौद से बोधनदास वैष्णव मंडली,जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत गोधना से ज्योति मानस मंडली,जनपद पंचायत अकलतरा की ग्राम पंचायत अमोरा से पं.कांशी प्रसाद तिवारी मंडली शामिल होंगी।