CG CRIME : घर के बाहर टहल रही नाबालिग से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

CG CRIME : घर के बाहर टहल रही नाबालिग से गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

May 15, 2023 Off By NN Express

सक्ती, 15 मई   जिले से एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रात के वक्त लड़की घर के बाहर टहल रही थी। इसी दौरान दो युवक आये और लड़की से बातचीत के दौरान झांसे में लेेकर गैंगरेप वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। यह मामला सक्ती थाना क्षेत्र का हैं।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात की हैं। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की रात के वक्त खाना खाकर घर के बारह टहल रही थी। इसी दौरान दो युवक मौके पर पहुंचे। पहले तो दोनों युवको ने लड़की से बातचीत करना शुरू किया। इसके बाद लड़की बातों में आ गयी। पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपियों ने उसे तालाब के पास सूनसान स्थान पर ले गए। जहां दोनों युवको ने लड़की को हवस का शिकार बनाया।

घटना के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से भाग निकले। उधर, इस घटना से डरी-सहमी लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत सक्ती थाना पहुंचकर दर्ज कराया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी रघुनंदन साहू और रविंद्र बरेठ को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पीड़ित नाबालिग लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की नाबालिग हैं और वह पहले ही स्कूली शिक्षा छोड़ चूकी हैं। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में एक खाना बनाने का काम करता हैं, जबकि दूसरा आरोपी रविंद्र बरेठ पेट्रोल पंप में काम किया करता था। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया हैं।