IPL 2023: 12 मई का मतलब Mumbai Indians के लिए महानता का दिन, SKY ने शतक जड़कर किया बखूबी साबित

IPL 2023: 12 मई का मतलब Mumbai Indians के लिए महानता का दिन, SKY ने शतक जड़कर किया बखूबी साबित

May 13, 2023 Off By NN Express

12 May Special For Mumbai Indians Suryakumar Yadav Rohit Sharma Hits Century IPL मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने वानखेड़े मैदान पर 11 मई को बल्ले से तहलका मचाते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की नाबाद पारी खेली।

उन्होंने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। बता दें कि 12 मई का दिन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद ही खास रहा है। सूर्यकुमार यादव से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने इसी दिन 11 साल पहले शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में सूर्या ने वानखेड़े में ये कमाल का शतक जड़कर खास मुकाम हासिल किया।

दरअसल, 12 मई 2012 को कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शतकीय पारी खेली थी और 11 साल बाद इसी दिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शतक जड़कर ये खास कमाल किया। रोहित ने साल 2012 में 60 गेंदों का सामना करते हुए 109 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर 103 रनों की नाबाद पारी खेली। इसको लेकर मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया।

बता दें कि मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्या ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 में KTK के खिलाफ 100 रन बनाए थे। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रन बना लिए। इस मामले में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने साल 2012 में 109 रन बनाए थे।

Suryakumar Yadav का IPL 2023 में अब तक प्रदर्शन

बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 में पिछले 5 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रन की तूफानी पारी खेली। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ 83 रन बनाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 26 रन। पंजाब किंग्स के खिलाफ 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सूर्या ने 55 रन बनाए थे। इस वक्त सूर्या ऑरेंज कैप पर तीसरे स्थान पर पहुंच गए है। उन्होंने 12 मैचों में अब तक कुल 479 रन बना लिए हैं।