CG BREAKING : लड़की की शादी में गए जीजा की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस….

CG BREAKING : लड़की की शादी में गए जीजा की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस….

May 12, 2023 Off By NN Express

बालोद, 12 मई  जिले के डौंडी थाना इलाके में एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। मृतक व्यक्ति अपनी साली के लड़की की शादी में शामिल होने आया था। जिसके बिना किसी को बताए घर से निकल गया। आज उसकी लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। अब यह आत्महत्या है या हत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अरजगुंडरा और खुर्सीटिकुर गांव के मध्य सड़क के किनारे महुवा पेड़ के नीचे शव मिला है। मृतक सुकलाल दर्रो 52 वर्ष गोटीपारा गांव निवासी है। सुकलाल दर्रो मृतक कल अपने गांव से साली के लड़की की शादी में शिरकत करने गया हुआ था। शादी में जमकर रात 11 बजे तक नाचा, उसके बाद पता नहीं अचानक अपना झोला पकड़ कर घर जाने निकल गया। जिसकी आज सुबह लाश मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।