12 वर्षीय बहन को पहली बार आई पीरियड्स, सनकी भाई ने शक के चलते उतारा मौत के घाट

12 वर्षीय बहन को पहली बार आई पीरियड्स, सनकी भाई ने शक के चलते उतारा मौत के घाट

May 11, 2023 Off By NN Express

महाराष्ट्र, 11 मई  ठाणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12 वर्षीय बहन की लव अफेयर के शक में हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक लड़की को पहली बार मासिक धर्म आया था। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले को बहन के शारीरिक संबंध बनाए जाने को लेकर शक हुआ। इसी वजह को लेकर भाई ने अपनी बहन की निर्मम हत्या कर दिया। पुलिस ने लड़की की हत्या के मामले में 30 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की मां का निधन हो जाने के बाद अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी।

भाई ने की 12 वर्षीय बहन की हत्या कर दी –

लड़की की अभी-अभी मासिक धर्म शुरूहुआ था।  इस वजह से उसके कपड़ों पर धब्बे लगे हुए थे। जिसे उसके भाई ने गलती से प्रेम संबंध का सबूत मान लिया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की अपने 30 वर्षीय भाई और उसकी पत्नी के साथ रहती थी। जब भाई ने उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे तो उस पर अवैध संबंध का आरोप लगाया और उसे परेशान करने लगा।

युवक ने लड़की को दी दर्दनाक दिया यातनाए –

लड़की के समझाने के प्रयासों के बावजूद कि वह केवल अपने पहले मासिक धर्म का अनुभव कर रही थी। उसके भाई ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। रिपोर्टों से पता चलता है कि आरोपियों ने पीड़ित के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर जख्म दिए। उसके शरीर पर कई जगह चिमटे से दागने के निशान मिले हैं। लड़की के साथ चार दिनों तक दर्दनाक यातना जारी रही, जिससे लड़की को घातक चोटें आईं और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का आरोप लगाया गया है और लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।