UPSC Admit Card 2023 : यूपीएससी प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड….

UPSC Admit Card 2023 : यूपीएससी प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट करें डाउनलोड….

May 8, 2023 Off By NN Express

UPSC CSE Pre Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. इस साल UPSC CSE Exam 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी.

इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 1255 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. यूपीएससी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स एप्लीकेशन आईडी और रोल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड हासिल कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.

UPSC CSE Admit Card ऐसे डाउनलोड करें

स्टेप 1- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या psconline.nic.in पर विजिट करें.

स्टेप 2- यहां CIVIL SERVICES (PRELIMINARY) EXAMINATION, 2023 लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3- अब डाउनलोड एडमिट कार्ड पर जाएं.

स्टेप 4- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें

स्टेप 5- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.

स्टेप 6- इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर लें.

UPSC CSE Admit Card 2023 यहां डायरेक्ट डाउनलोड करें.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से IAS IPS के लिए कुल 1105 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके अलावा, IFS यानी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में कुल 150 पद भरे जाएंगे. इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 01 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी. इसमें अप्लाई करने के लिए 21 फरवरी 2023 तक का समय दिया गया था.

इन विभागों में भर्तियां

  1. भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
  2. भारतीय विदेश सेवा
  3. भारतीय पुलिस सेवा (IPS)
  4. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स, समूह ‘ए’
  5. भारतीय सिविल लेखा सेवा, समूह ‘ए’
  6. इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप ‘ए’
  7. भारतीय रक्षा लेखा सेवा, ग्रुप ‘ए’
  8. भारतीय रक्षा संपदा सेवा, समूह ‘ए’
  9. भारतीय सूचना सेवा, ग्रुप ‘ए’
  10. भारतीय डाक सेवा, समूह ‘ए’
  11. भारतीय पी एंड टी लेखा और वित्त सेवा, समूह ‘ए’
  12. भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, ग्रुप ‘ए’
  13. भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) समूह ‘ए’
  14. भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) समूह ‘ए’

अन्य विभागों की डिटेल्स नोटिफिकेशन में देख सकते हैं. इन विभागों में रैंक के आधार पर पोस्टिंग होती है. बता दें कि, प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वालों को मेन्स परीक्षा और फाइनल इंटरव्यू देना होता है.