CG BREAKING : शराबी पति ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, इलाके में फैली सनसनी….

CG BREAKING : शराबी पति ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, इलाके में फैली सनसनी….

May 8, 2023 Off By NN Express

बिलासपुर, 08 मई न्यायधानी में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। यहाँ एक 28 वर्षीय युवक ने कमरे का दरवाजा बंद कर खुद पर आग लगा ली है। घटना के दौरान युवक की पत्नी और उसका मामा भी घर में ही मौजूद था। जब तक वे दरवाजा तोड़कर अंदर गए तब तक उसकी मौत हो गई थी। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामला हिर्री क्षेत्र के ग्राम छतौना का है।

मिली जानकारी के अनुसार, हिर्री क्षेत्र के ग्राम छतौना मंदिरपारा में रहने वाले रमेश डहरिया रोजी मजदूरी करते थे। रविवार की शाम दोनों पति पत्नी घर में ही थे। शाम को महिला किसी काम से छत पर गई। इस दौरान युवक ने खुद को कमरे में बंद कर, मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंचे।

जब कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तब तक युवक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।बताया जाता है कि, युवक की शादी 10 साल पहले हुई थी। उसकी चार बेटियां है। युवक आए दिन शराब पीता था। इसके कारण परिवार में विवाद होता था। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है।