सोने-चांदी व लाखों रुपये कैश के साथ पति- पत्नी गिरफ्तार

सोने-चांदी व लाखों रुपये कैश के साथ पति- पत्नी गिरफ्तार

May 7, 2023 Off By NN Express

अररिया, 07 मई । भारत- नेपाल बॉडर से सटे कोशी प्रदेश के अंतर्गत जोगबनी की नेपाल-भारत सीमा के नेपाल भाग में जोगबनी-विराटनगर मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास से नेपाल के विशेष पुलिस बल ने 54 तोला सोना और 8 किलो चांदी सहित 7 लाख 50 हजार भारतीय नोट के साथ दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ये दोनों तस्कर पति-पत्नी हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। नेपाल पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। कार्रवाई की जानकारी महकमे के वरीय अधिकारियों को भी नहीं थी। मामले की पुष्टि करते हुए कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि, सूचना थी कि सोने की बड़ी खेप भारत जाने वाली है। सूचना पर जांच के दौरान नेपाली नंबर की मारुति वैन संख्या- 2 च 1495 से सोने-चांदी व पैसे की बरामदगी हुई।

इधर, गिरफ्तार भारतीय नागरिक बिनोद मुरारका और उसकी पत्नी पुष्पा मुरारका है, जो कटिहार के रहने वाले हैं। नेपाल पुलिस को बरामद सोने व चांदी की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपया आंकी गई है। कोशी प्रदेश के पुलिस प्रमुख राजेशनाथ बांस्तोला ने कहा कि अभी पूछताछ जारी है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।