CG CRIME : पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट, मामला दर्ज….

CG CRIME : पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट, मामला दर्ज….

May 7, 2023 Off By NN Express

छत्तीसगढ़ बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुरानी रंजिश के कारण दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। जानकारी के अनुसार घटना पुराना बस स्टैंड रोड हैवस पार्क के पास हुई है। बताया जा रहा है कि मेडी ग्रुप और अकबर खान ग्रुप के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रुपए से घायल भी हुआ है। वहीं दूसरे पक्ष के भी युवक घायल हुआ है।

घटना के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है।