शौचालय में महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा गया, भेजा गया रिमांड होम…

शौचालय में महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा गया, भेजा गया रिमांड होम…

May 7, 2023 Off By NN Express

जमशेदपुर, 07 मई । सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर स्थित शौचालय में महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी पकड़ा गया है। यह आरोपी किशोर है। पुलिस ने उसे पकड़कर रिमांड होम भेज दिया है। घटना 4 मई की थी। जब महिला शौचालय गई थी। तो, वहां महिला के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया था। बेटी ने शोर मचाया तो उस पर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एमजीएम अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार को उसे पकड़कर रिमांड होम भेजा गया।