Raipur Crime : चना खरीदी के नाम करोड़ों रूपए का चूना….जुर्म दर्ज….

Raipur Crime : चना खरीदी के नाम करोड़ों रूपए का चूना….जुर्म दर्ज….

May 6, 2023 Off By NN Express

रायपुर 06 मई  शहर में एक अनाज व्यापारी से हज़ारों क्विंटल चना खरीदी के नाम करोड़ों रूपए का चूना लगा दिया है।  ये घटना आज़ाद चौक थाने की है।

पुलिस ने बताया कि 14-04-2023 से 05-05-2023 के मध्य पिड़ित राजकुमार दम्मानी के फर्म लक्ष्मी इंटर प्राईजेस, तिजरूपति ट्रेडर्स, मां भवानी इंटर प्राईजेस से आरोपी फिरेाज एवं आतिफ लखानी जो सूरत के अनाज व्यापारी है से 3010 क्विंटल चना का सौदा कर रकम 1. 46 करोड रूपए आरोपियों के बताए खाता मे जमा किया था। 

लेकिन आरोपियों ने पीड़ित को न ही रकम वापस किया और नही ही माल भेजा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया और आगे की छानबीन जारी है।