IPL 2023 के बीच अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक हुए विराट कोहली, फैंस ने कहा- भैया-भाभी की लव स्टोरी

IPL 2023 के बीच अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक हुए विराट कोहली, फैंस ने कहा- भैया-भाभी की लव स्टोरी

May 5, 2023 Off By NN Express

Anushka Sharma Virat Kohli Photos: आईपीएल 2023 इन दिनों अपने पूरे चरम पर हैं। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ की एक दिलकश तस्वीर शेयर की है। दोनों एक काउच पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा के बाल खुले हुए हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, विराट कोहली ने ब्लैक कलर का शर्ट पहन रखा है। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने लिपस्टिक भी लगा रखी है।

विराट कोहली ने तस्वीरें शेयर करते हुए दो दिल की और एक इंफिनिटी का इमोजी शेयर की है। उनकी तस्वीरों को 4 घंटे में 46 लाख 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं, इस पर 42 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर लिखा है, ‘इंस्टाग्राम से 9 करोड़ लेने का समय।’ एक फैन ने लिखा है, ‘क्या मस्त जोड़ी है।’ एक ने लिखा है, ‘राजा और रानी।’ एक ने लिखा है, ‘कपल गोल।’ एक ने लिखा है, ‘भैया भाभी की लव स्टोरी।’

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही है। झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लोकप्रिय खिलाड़ी थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विकेट भी लिए हैं।

विराट कोहली हाल ही में, गौतम गंभीर के साथ आईपीएल मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर भी खबरों में थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी कई ऐड में भी साथ नजर आ चुकी हैं। दोनों को एक बेटी भी है। तीनों अक्सर एक साथ नजर आते है। अनुष्का शर्मा भी अक्सर मैच देखने स्टेडियम में नजर आती है। अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में अहम रोल निभाए है। वह फिल्म प्रोड्यूस भी करती है।