Crime News : मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से पार किये रुपये, जांच में जुटी पुलिस….

Crime News : मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से पार किये रुपये, जांच में जुटी पुलिस….

May 3, 2023 Off By NN Express

बिलासपुर ,03 मई ।  सिविल लाइन क्षेत्र के गुलमोहर पार्क कालोनी में चोरों ने शिव मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से रुपये पार कर दिए। चोरों ने दानपेटी को मंदिर के बाहर ही फेंक दिया था। सुबह कालोनी के लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद कालोनी के सचिव ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के गुलमोहर पार्क कालोनी में रहने वाले प्रवीण सक्सेना व्यवसयी हैं। उनकी नेहरू चौक में शिवम कंप्यूटर के नाम से दुकान है। इसके अलावा वे गुलमोहर पार्क कालोनी के सचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि कालोनी में भगवान शिव का मंदिर है। मंदिर की देखरेख कालोनी के अध्यक्ष बसंत तिवारी करते हैं।

वे ही रोज सुबह मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। शाम को पूजा के बाद अध्यक्ष ही मंदिर में ताला लगाते हैं। सोमवार की शाम भी अध्यक्ष ने पूजा के बाद मंदिर में ताला लगाया। इसके बाद वे अपने घर आ गए थे। मंगलवार की सुबह जब से पूजा के लिए गए ताे मंदिर की दानपेटी बाहर पड़ी थी। उन्होंने इसकी जानकारी कालोनी के सचिव को दी। इसके बाद कालोनी के लोगों इसकी जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस की टीम कालोनी पहुंच गई। आसपास के लाेगों से घटना की जानकारी लेकर पुलिस की टीम चोरों की तलाश कर रही है।