राशिफल: हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

राशिफल: हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

May 2, 2023 Off By NN Express

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगवार का दिन है।  आज त्रिपुष्कर योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि- आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भली-भांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद भरी नजरों से देखा जाएगा। आपकी काबिलियत का जूनियर भी अनुसरण करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के योग बनें है।  आपके दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। जिनसे आपको काफी धन लाभ होगा। आपके व्यापार में अच्छी प्रगति के योग हैं। काम की वजह से आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी। परिवार के लिए समय निकाल पाने में मुश्किलें आएंगी। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लेकिन परिस्थितियां आपके अपने पक्ष में दिखाई देंगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ समय है। आपको उचित परिणाम मिलेंगे।

 मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार आएगा। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होने लगेंगे।  सही और ग़लत का भेद करके ही कोई निर्णय लें। इसका आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा।  कहीं दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपका मन आज धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।  आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी। यह आपकी मनचाही जगह ट्रांसफर का भी हो सकता है। जहां आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार होगा।

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।  शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आप धैर्य के साथ पढ़ाई करेंगें, जिससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जो लोग किसी बड़े सरकारी पद की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, अपनी मेहनत के दम चयनित हो सकते हैं। आपको किए गए किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा।  आप किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और ना किसी से बहस करें संयम रखें। आपको कामयाबी मिलेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी।  दोस्तों के साथ इंज्वॉय करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। लवमेट्स के बीच कुछ अनबन होगी लेकिन आपसी बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना कारगर साबित होगी।

मकर राशि- आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिलेंगे। आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नियमित प्राणायाम का अभ्यास करें।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। आपको खुशी मिलेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। लेकिन आप काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी।  बिजनेस में अच्छी उन्नति के योग हैं। धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। किन्हीं कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। आप अपने मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने मनपसंद कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी और आपके बैंक बैलेंस में भी ग्रोथ होगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर पार्टिसिपेट करेंगे। धार्मिक यात्रा की होगी जिससे आपको शांति मिलेगी।