Teacher Recruitment 2023 : 7591 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, यहां जाने कैसे करे अप्लाई….

Teacher Recruitment 2023 : 7591 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, यहां जाने कैसे करे अप्लाई….

April 30, 2023 Off By NN Express

MP Teacher Recruitment Latest News 2023 (भोपाल ): एक बार फिर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकारी पाने का सुनहरा मौका आ गया है। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे है और शिक्षित उम्मीदवार है तो आपके लिए ये बंपर भर्ती निकली है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के लिए उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए सरकारी स्कूलों में 16 विषयों में उच्च माध्यमिक शिक्षक के 8720 पद भरे जाएंगे। इनमें स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 पद और जनजातीय कार्य विभाग के 1129 पद शामिल हैं। उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2018 और 2023 में क्वालिफाई हुए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

MP Teacher Recruitment Latest News 2023 : क्या है लास्ट डेट

आवेदन की शुरुआती तारीख : 18 मई 2023

आवेदन की आखिरी तारीख : 1 जून 2023

MP Teacher Recruitment Latest News 2023 : क्या है ऐज लिमिट

कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से होगी।

MP Teacher Recruitment Latest News 2023 : कौन कर सकता है अप्लाई ?

पात्रता परीक्षा में क्वालिफाई कैंडिडेट्स ही शामिल होंगे। इसलिए साल 2018 की उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए अनारक्षित वर्ग के ऐसे कैंडिडेट्स जो 90 अंक नहीं आने पर अपात्र थे। यदि वे ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवेदन करते हैं और उनके पास ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र हैं, तो उन्हें पात्रता परीक्षा-2018 में 75 या इससे ज्यादा अंक मिले थे। वे भी चयन परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।