CG BREAKING : जिला अस्पताल में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस…

CG BREAKING : जिला अस्पताल में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस…

April 30, 2023 Off By NN Express

बिलासपुर,30 अप्रैल I छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले मातृ शिशु अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां सफाई कर्मियों ने महिला शौचालय में मरे हुए भ्रूण (fetus)को देखा। मौके से इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को  दी गई। जिसके बाद सिविल सर्जन ने पुलिसिया कार्यवाही के लिए भ्रूण को सुरक्षित लेबर रोटी में रखवाया।

बता दें कि जिला अस्पताल में दूसरी बार है जब किसी अज्ञात ने यहां शौचालय में भ्रूण फेंका है। इसी तरह रविवार की सुबह सफाई कर्मचारी हमेशा की तरह अपना कामकाज कर रहे थे। तभी मातृ शिशु अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित महिला शौचालय में उन्होंने सफाई के दौरान एक मरे हुए भ्रूण को देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तारबाहर पुलिस ने भी पंचनामा कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस यहां लगे CCTV  कैमरे के जरिए पता लगा रही है कि आखिर इस तरह का कृत्य किसने किया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।