SKIN TIPS : स्किन ग्लो रखने के लिए गर्मी में इस तरह लगाए अपने चेहरे पर दही

SKIN TIPS : स्किन ग्लो रखने के लिए गर्मी में इस तरह लगाए अपने चेहरे पर दही

April 26, 2023 Off By NN Express

दही खाना हेल्थ के लिए तो काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। गर्मी के मौसम में दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि ये पेट को ठंडा रखता है। सेहत के साथ ही दही स्किन के लिए फायदेमंद होता है। दही में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा ये लैक्टिक एसिड और अल्फा हाइड्रॉक्सी से भरपूर होते हैं, जो कि स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

क्या दही से स्किन करती है ग्लो? 

दही में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपकी स्किन पर मौजूद किसी भी काले धब्बे को हल्का करने में मदद करता है और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। चेहरे पर दही रोजाना लगाने से स्किन की रंगत को निखारने में मदद मिल सकती है। ये एक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। ऐसे में रोजाना इसे अपने चेहरे पर दही लगाने से स्किन मुलायम हो जाती है।

स्किन वाइटनिंग के लिए कैसे लगाएं दही?

दही में ब्लीचिंग इफेक्ट होते हैं, ऐसे में इसे लगाने पर आप दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं। लैक्टिक एसिड एक प्राकृतिक क्लींजर और एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है, जो स्किन को साफ करने का कम करता है। स्किन वाइटनिंग के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इस मिश्रण को ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में एक या दो बार ऐसा कर सकते हैं।