कांकेर : क्रांतिकारी विचार मंच ने शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया

कांकेर : क्रांतिकारी विचार मंच ने शहीद भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया

September 29, 2022 Off By NN Express

कांकेर, 29 सितम्बर । क्रांतिकारी विचार मंच पखांजुर द्वारा बुधवार को शहीदे आजम भगत सिंह का 115वां जन्मदिवस मनाया गया। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, समाजवाद जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहे के बुलन्द नारे लगाए गए और मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष नीरज राय, प्रवक्ता हरपाल सिंह, सदस्य शिवाजी पांडे, शिक्षक अशोक मृधा भुआर्य ने शहीद भगत सिंह के समाजवादी नास्तिकता के विचारों पर प्रकाश डाला और उनकी मेहनतकश जनता,मज़दूर, किसान के हक की लड़ाई और पूंजीवादी व्यवस्था के शोषण के खिलाफ लड़ाई को जारी रखने को कहा और भगत सिंह के विचारों पर चलने का आह्वान किया।

इस दौरान महेश्वर शर्मा, निमाई चन्द्र राय पासवान, विनोद, मुस्कान कौर, जैसमीन कौर, सतनाम कौर, प्रसेनजीत हालदार, देवाशीष सरदार, बबलू सरकार, सुमेन साधक, धीरेन मंडल व अन्य मौजूद थे।