Accident News : ओवरटेक करने के चक्कर में युवकों की मौत….

Accident News : ओवरटेक करने के चक्कर में युवकों की मौत….

April 26, 2023 Off By NN Express

जिले के थाना क्षेत्र के बिक्रमगंज-डुमरांव पथ पर बसगीतिया गांव के बीच दो बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार की दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। ओवरटेक करने की चक्कर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल लोगों की हालत गंभीर है। उनका इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में हो रहा है।

दावथ थाना क्षेत्र के जमसोना निवासी विजय शर्मा का 22 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार अपने गांव के ही एक अन्य युवक ओम प्रकाश के साथ बाइक से बिक्रमगंज की ओर आ रहा था। जबकि दावथ थाना क्षेत्र के ही बिठवां निवासी मनहाज खां का 20 वर्षीय पुत्र आमीर खां अपने गांव के सुरजीत कुमार और राजीव कुमार के साथ बिक्रमगंज से लौट रहे थे।

इसी बीच किसी बड़े वाहन के ओवरटेक करने के दौरान दोनों बाइक के बीच जोर की टक्कर हो गई। इस हादसे में गोलू और आमिर खां की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में लाया, जहां चिकित्सक ने गोलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि कुछ ही देर बाद आमीर खां ने भी दम तोड़ दिया। घायलों की भी स्थिति गंभीर है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इधर मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। जिसके बाद उनके घरों में कोहराम मच गया।