बारात में डांस करते समय सेना के जवान की मौत….

बारात में डांस करते समय सेना के जवान की मौत….

April 26, 2023 Off By NN Express

मध्यप्रदेश, 26 अप्रैल  जिले में अमझेरा थाना के ग्राम जलोख्या में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां शादी समारोह में एक फौजी ने मुंह में रखकर फटाका फोटा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक सेना में फौजी था और वह जम्मू-कश्मीर में उसकी तैनाती था। वह छुटि्टयों में घर आया था।

मिली जानकारी के अनुसार निर्भय सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह सिंगार ग्राम जलोख्या का रहने वाला था।  वह शादी में शामिल होने के लिए आया था। यहां दौरान निर्भय सिंह ने आकाश में जाकर फूटने वाला पटाखा मुंह में रखकर जला दिया, लेकिन पटाखा आकाश में जाकर फूटने के बजाय निर्भय सिंह के मुंह में ही फूट गया। इससे उसका मुंह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी पर ही मौत हो गई।