इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासो से अशोक यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पचास हजार रूपये की राशि हुई स्वीकृति

इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासो से अशोक यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पचास हजार रूपये की राशि हुई स्वीकृति

April 25, 2023 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा, 25 अप्रैल । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयासो से ग्राम पाली (सिवनी) के अशोक यादव को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पचास हजार रूपये की राशि स्वीकृति मिली है। अत्यंत गरीब परिवार के अशोक यादव वर्तमान मे सेवादल के जिला महामंत्री है, और बचपन से कांग्रेस विचारधारा से प्रेरित है। उसकी गरीबी परिस्थति को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ने भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आर्थिक सहायता हेतु निवेदन किया था।

अशोक यादव इस पैसे को अपने छोटा सा घर बनाने मे लगायेगा और उस घर का नाम ’’इंदिरा कुटिया’’ रखेगा। राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर सहायता योजना से भी अशोक यादव के खाते मे पैसा आने से खुश है और प्रदेश की भूपेश सरकार को धन्यवाद दिया है।