पति के साथ मिलकर पत्‍नी ने प्रेमी की बेरहमी से की हत्या…..

पति के साथ मिलकर पत्‍नी ने प्रेमी की बेरहमी से की हत्या…..

April 24, 2023 Off By NN Express

सुलतानपुर, 24 अप्रैल । गोसाईगंज के फतेहपुर संगत गांव में पति के साथ मिलकर प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है। मृतक वाराणसी का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है। हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। वाराणसी के चोलापुर थाना के बंटरी गांव का गंगा चौबे मुंबई में नौकरी कर रहा था।

उसी दौरान वह फतेहपुर संगत के प्रदीप निषाद की पत्नी पद्मावती के संपर्क में आया था। उसने  महिला का एक वीडियो भी बना लिया था। जिसके माध्यम से अक्सर उसे ब्लैकमेल करता था। शनिवार की शाम वह महिला के घर फतेहपुर संगत आया। रात में खाना खाकर सब लोग सो गए।

रविवार को भोर में पद्मावती पति प्रदीप के साथ कुल्हाड़ी से गंगा को काट डाला। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। सीओ प्रशांत कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटना के बारे में बताया। एसपी सोमेन बर्मा तत्काल घटनास्थल पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के संपर्क में मुंबई से था। वह कुछ वीड़ियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करता था, ऐसी सूचना मिली है। उसके घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।