पति के दोस्त ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म….

पति के दोस्त ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म….

April 23, 2023 Off By NN Express

इंदौर,23 अप्रैल । मध्य प्रदेश के इंदौर में महिला संबंधी अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कड़ी में इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ एक युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मालगंज में रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति से आरोपी की दोस्ती थी। आरोपी पति के साथ अक्सर घर आया जाया करता था और इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। बाद में पति ने उसे छोड़ दिया।

लेकिन आरोपी ने उसके बातचीत जारी रखी और झांसे में लेकर कई दिनों तक उसे अपने रखकर शारीरिक संबंध बनाए। जब वह आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। साथ ही बेटी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी दो लाख के जेवर भी लेकर फरार हो गया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।