Mahasamund Crime :  चार अंतर राज्य के गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mahasamund Crime : चार अंतर राज्य के गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

April 22, 2023 Off By NN Express

महासमुंद,22 अप्रैल जिले के पुलिस के हाथ बड़ी सफलता मिली है यहाँ खल्लारी पुलिस और साइबर सेल ने चार अंतर राज्य के गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जहां 125 किलो गांजा, एक देसी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, चाकू के सहित गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। मामले का खुलासा करते हुए महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि उड़ीसा राज्य के शातिर बदमाश जितेन्द्र सिंह बग्गा अपने चार साथियों के साथ गांजा की खेप उड़ीसा प्रदेश से रायपुर ले जा रहा था।

जिसे खल्लारी पुलिस ने और साइबर सेल की टीम ने नेशनल हाईवे 53 आंवराडबरी के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी सोनू ठाकुर फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र सिंह बग्गा खरियार रोड नुआपाडा निवासी, गौरव दिक्षित जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी, रोहित रजक जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी, नीरज चौधरी जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी में से जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उड़ीसा से तस्करी का गांजा छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर तक ले जाया करता था और प्रति किलो गांजा 600 रुपए गांजा पार कराने का कीमत लेता था।

जितेंद्र सिंह बग्गा के खिलाफ उड़ीसा राज्य में 18 संगीन मामले दर्ज हैं। इन 18 संगीन मामलों में लूट हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी सोनू ठाकुर के भी उड़ीसा राज्य में 18 संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र सिंह बग्गा खरियार रोड नुआपाडा निवासी, गौरव दिक्षित जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी, रोहित रजक जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी, नीरज चौधरी जबलपुर मध्य प्रदेश निवासी को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी में से जितेंद्र सिंह बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उड़ीसा से तस्करी का गांजा छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर तक ले जाया करता था और प्रति किलो गांजा 600 रुपए गांजा पार कराने का कीमत लेता था। जितेंद्र सिंह बग्गा के खिलाफ उड़ीसा राज्य में 18 संगीन मामले दर्ज हैं। इन 18 संगीन मामलों में लूट हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। फरार आरोपी सोनू ठाकुर के भी उड़ीसा राज्य में 18 संगीन मामले दर्ज हैं।