Sumbul Touqeer House : बेहद ही आलीशान है सुम्बुल तौकीर का नया घर, Video देखकर पलक भी नहीं झपका पाएंगे आप….

Sumbul Touqeer House : बेहद ही आलीशान है सुम्बुल तौकीर का नया घर, Video देखकर पलक भी नहीं झपका पाएंगे आप….

April 21, 2023 Off By NN Express

Sumbul Touqeer House: सुम्बुल तौकीर ने बेहद ही कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड की थी। इसके बाद वह ‘इमली’ सीरियल में मुख्य भूमिका में नजर आईं। 19 साल की सुम्बुल तौकीर ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद खुद का नया घर खरीदा था। जिसकी उन्होंने अपने दोस्तों के लिए पार्टी भी रखी थी। कुछ दिनों पहले सुम्बुल तौकीर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की कुछ झलकियां दिखाई दी, जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे थे।

बेहद ही आलीशान है सुम्बुल तौकीर का नया घर

सुम्बुल तौकीर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह खुद का यूट्यूब पर ब्लॉग भी बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने नए घर का टूर अपने फैंस को करवाया। सुम्बुल तौकीर ने अपने घर के फर्नीचर का कॉम्बिनेशन बेज और ब्राउन रंग से डेकोरेट किया है। उनके लिविंग रूम में बैठने के लिए बहुत ही कम्फर्ट सोफा रखा हुआ है। बिग बॉस कंटेस्टेंट के नए घर में उनके पसंदीदा फिश टैंक से लेकर लार्ज टीवी लगाया हुआ है। उन्होंने अपने घर को वुडन से सजाया। सुम्बुल ने अपने घर का टूर करवाते हुए अपनी बालकनी भी दिखाई, जहां उन्होंने कई पौधे लगाए हुए हैं। इसके अलावा उनके नए घर में रिलेक्स करने के लिए बहुत बड़ा स्पेस है।

उनके घर का नाम है -खान मंजिल

सुम्बुल तौकीर खान ने यू-ट्यूब पर अपना ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे घर का दौरा कीजिये, मेरी आंखों से। एक घर जिसे प्यार, मेहनत और दुआओं के साथ सजाया गया है। उन्होंने अपने घर के बाहर जो नेम प्लेट लगाई है उस पर-खान मंजिल लिखा है। सुम्बुल तौकीर ने ये भी बताया कि उन्होंने ‘खान मंजिल’ अपने घर का नाम क्यों रखा है। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में बताया कि उनका कटनी, मध्यप्रदेश में जो घर है, उसका नाम खान मंजिल है और उनका ये सपना था कि वह मुंबई में जब अपना खुद का घर लें, तो उसका नाम वह इसी नाम पर रखें। सुम्बुल तौकीर बिग बॉस 16 में नजर आई थीं, इस शो के खत्म होने के बाद हाल में वह हर्ष लिंबाचिया के शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में पहुंची थीं।