KORBA : शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेलकर्मी ने चार साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

KORBA : शादी का झांसा देकर युवती के साथ रेलकर्मी ने चार साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

April 17, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 17 अप्रैल । शादी का झांसा देकर एक युवती से चार साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपी का नाम ललित साहू हैं और पेशे से वह रेलकर्मी है।

जानकारी के अनुसार कोरबा के सिविल लाईन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक रेलकर्मी द्वारा युवती के साथ लगातार चार साल तक बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से इंकार करने पर आहत युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल दाखिल कर दिया है। आरोपी का नाम ललित साहू है,जो पेश से रेलकर्मी है। वर्ष 2019 से आरोपी और पीड़िता के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था इस दौरान आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अंत में उसने जब शादी से इंकार कर दिया तो मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा 376 का अपराध कायम किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।