MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ Rohit Sharma की जगह सूर्या कर रहे कप्तानी, आखिर क्यों हुए हिटमैन प्लेइंग 11 से आउट?

MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ Rohit Sharma की जगह सूर्या कर रहे कप्तानी, आखिर क्यों हुए हिटमैन प्लेइंग 11 से आउट?

April 16, 2023 Off By NN Express

Rohit Sharma Not leading MI vs KKR Match Suryakumar Yadav is Leading IPL 2023। आईपीएल 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले हुई टॉस प्रक्रिया के दौरान मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को देखा गया।

बता दें कि रोहित शर्मा की जगह केकेआर के खिलाफ सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। सूर्या ने इस दौरान कहा कि पिच काफ़ी बढ़िया दिख रहा है। हम यहां चेज़ करना पसंद करेंगे। हमारी टीम में आज एक बदलाव किया गया गया है। रोहित को पेट में कुछ समस्या हुई है। उसी कारण से आज वह नहीं खेल रहे हैं।

MI vs KKR: दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार:

मुंबई: कैमरन ग्रीन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, रायली मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन यानसन

मुंबई के इंपैक्ट प्लेयर सब्स्टिट्यूट: रोहित शर्मा, विष्णु विनोद, अरशद खान कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह

कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रहमानउल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फ़र्ग्युसन, उमेश यादव, , वरुण चक्रवर्ती