धमतरी : कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय में घूम रहे मवेशी, लोग परेशान

धमतरी : कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय में घूम रहे मवेशी, लोग परेशान

September 28, 2022 Off By NN Express

धमतरी, 28 सितम्बर । बेसहारा मवेशियों की झुंड कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, कंपोजिट बिल्डिंग व जिला पंचायत कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को परेशान किया। अभी भी यहां पहुंचते हैं। अब कुछ मवेशियों की झुंड न्यायालय परिसर व आसपास किसानों के खेतों तक धान फसल को खाने पहुंच रहे हैं, इससे नगर सैनिक व किसान परेशान है। सुबह व शाम को हांकते हुए नजर आता है, लेकिन नगर निगम मवेशियों के धर-पकड़ अभियान में अभी तक तेजी नहीं लाए है, जो हर वर्गाें के लिए मुसीबत बनने लगा है। बेसहारा मवेशियों ने अब जिला न्यायालय के नगर सैनिकों को परेशान कर दिया है। कोई भी समय झुंड में न्यायालय परिसर में घुस जाते हैं, जो यहां लगे पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में यहां तैनात सैनिक मवेशियों पर नजर रखते हुए उसे तत्काल डंडा लेकर खदेड़ते है, ताकि मवेशी परिसर के भीतर प्रवेश न करें। पिछले कुछ दिनों से यहां बेसहारा मवेशी लगातार पहुंच रहे हैं। इन मवेशियों को न्यायालय में तैनात नगर सैनिक के जवान दूर तक डंडे दिखाकर खदेड़ रहे हैं। वहीं न्यायालय परिसर के आसपास खेत है, जहां इन दिनों खरीफ सीजन के धान लहलहाने लगा है। इसे खाने के लिए मवेशी खेतों में झुंड में घुस रहे हैं, इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को सुबह व देर शाम तक बेसहारा मवेशियों से धान फसल को बचाने के लिए रखवाली करना पड़ रहा है, ताकि तैयार फसल को खाने से उन्हें नुकसान न हो।

नगर निगम अधिकारी गंभीर नहीं

पिछले दिनों कलेक्टर पीएस एल्मा ने उप संचालक पशु चिकित्सा एवं नगर निगम धमतरी के आयुक्त स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़कों पर मवेशी नजर न आए। सड़कों पर दिखने वाले बेसहारा मवेशियों के मालिकों को चिन्हांकित कर नोटिस दें, ताकि वे अपना मवेशी न छोड़े। आदेश के बावजूद कलेक्ट्रेट मार्ग, न्यायालय परिसर व आसपास किसानों के खेतों में बेसहारा मवेशियों की झुंड पहुंच रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन व ग्राम पंचायत रूद्री की ओर से रोका-छेका अभियान नहीं चलाया जा रहा है, इससे हर वर्ग परेशान है।

धरपकड़ अभियान में लाएंगे तेजी

इस संबंध में कलेक्टर पीएस एल्मा ने कहा कि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बैठक में चेतावनी भी दिया है, अब वे शीघ्र ही बेसहारा मवेशियों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। वहीं मवेशियों के धरपकड़ अभियान में तेजी लाएंगे।