CG CRIME : गांजा सप्लाई करते 2 युवक गिरफ्तार

CG CRIME : गांजा सप्लाई करते 2 युवक गिरफ्तार

April 6, 2023 Off By NN Express

सारंगढ़,06 अप्रैल । छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 110 किलोग्राम गांजा के साथ मध्यप्रदेश के दो युवकों को धर दबोचा है। तस्करों के पास से जब्त की गई गांजे की ​कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के दो गांजा तस्कर सफेद रंग के महिंद्रा बोलेरो गाड़ी में ओडिशा से गांजा एमपी में खपाने ले जा रहे थे।

इस दौरान डोंगरीपाली पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। इसमें पुलिस को 22 लाख रुपए के 110 किलोग्राम गांजा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर गांजे को जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि, डोंगरीपाली थाना ओडिशा सीमावर्ती होने के कारण यह रूट गांजा तस्करी के लिए ग्रीन जोन माना जाता है।