महिला को लूटने के बाद दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी….

महिला को लूटने के बाद दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी….

April 4, 2023 Off By NN Express

दमोह, 04 अप्रैल  मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कथितत तौर पर पांच लोगों ने 23 वर्षीय एक महिला से उसके गहने और नकदी लूट ली तथा उसके बाद उनमें से एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जब महिला अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपी ने जांगुपुरा के पास मोटरसाइकिल को रोका और कथित तौर पर चाकू की नोंक पर महिला से उसके गहने, मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नकद लूट लिए।

महिला पीड़िता के साथ जंगल में किया दुष्कर्म

उन्होंने बताया कि एक महिला समेत पांच लोगों के समूह ने पीड़िता के भाई को भी बुरी तरह पीटा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। बाद में, समूह के दो पुरुष और महिला पीड़िता को पास के जंगल में ले गए, जहां पुरुषों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म  किया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता और उसके भाई का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।