Aaj Ka Rashifal 04 April 2023: इन राशियों के लिए तनावपूर्ण रहेगा आज का दिन, जानें मंगलवार का

Aaj Ka Rashifal 04 April 2023: इन राशियों के लिए तनावपूर्ण रहेगा आज का दिन, जानें मंगलवार का

April 4, 2023 Off By NN Express

Aaj Ka Rashifal 04 April 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल के अनुसार आज का दिन 04 अप्रैल 2023, मंगलवार चैत्र मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है। आज का दिन सभी राशियों के मिलाजुला रहने वाला है। कुछ राशियों को जहां सुखद समाचार मिल सकता है, तो वहीं कुछ राशियों को तनाव रह सकता है। इसके अलावा आज श्रीमहावीर जयंती भी है। तो आइए ज्योतिषाचार्य के. ए. दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। यात्रा भी संभव।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भावुकता के कारण मन अशांत रहेगा। संतान या शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।