CG NEWS : शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में पसरा मातम

CG NEWS : शादी से एक दिन पहले दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में पसरा मातम

March 29, 2023 Off By NN Express

धमतरी, 29 मार्च । बारात जाने के एक दिन पहले दूल्हे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से घर में मातम छा गया है। जबकि 30 मार्च को मृतक का घर से बारात निकलने वाला था। अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ड़ोड़की निवासी रोशन बांधे 25 वर्ष का शादी घर में शुरू हो गया था। 28 मार्च को शादी कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को भोजन कराया गया। तेल, हल्दी कार्यक्रम के बाद रात 12 बजे रोशन ने हाथ पर मेहंदी लगवाया। फिर सभी सो गए। रात तीन बजे लघुशंका के लिए रोशन बांधे उठा और घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह स्वजनों ने उनके शव को देखा तो सबका होश उड़ गया।

घटना की जानकारी गांव में फैल गया। कोटवार व ग्रामीणों की मदद से ग्रामीणों ने अर्जुनी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने बताया कि रोशन बांधे का विवाह राजिम क्षेत्र के एक गांव के युवती से होने वाला था। घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। 30 मार्च को घर से बारात जाने वाला था, लेकिन इस बीच यह घटना हो गई है। अर्जुनी पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। वहीं परिजनों ने आत्महत्या के कारण को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। युवक सीमेंट दुकान में काम करता था। शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन आत्महत्या क्यों की है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।