KORBA : चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में पहुंचे राजस्व मंत्री, पूजा अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

KORBA : चैत्र नवरात्रि पर देवी मंदिरों में पहुंचे राजस्व मंत्री, पूजा अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

March 28, 2023 Off By NN Express


कोरबा, 28 मार्च I चैत्र नवरात्रि में पूरा जिला आदिशक्ति की आराधना में लीन है, चारांे तरफ आध्यात्म की बयार चल रही है। देवी मंदिरों में श्रद्धा की अभूतपूर्व भीड़ दिख रही है। कोरबा विधायक एवं प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा के आस्था का केन्द्र आदिशक्ति मॉ सर्वमंगला देवी, मॉ काली मंदिर मुड़ापार एसईसीएल, मॉ भवानी मंदिर दर्री एवं पहाड़ों वाली मॉ मड़वारानी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और विधि-विधान से देवी मॉ की पूजा अर्चना की। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इन चारो देवी स्थल पर देवी मॉ से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सबसे पहले मुड़ापार एसईसीएल स्थित मॉ काली मंदिर पहुंचे जहॉ मुख्य पुजारी ने विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करा कर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को आशीर्वाद प्रदान किया। इस स्थान पर अशोक लोध, सुनील शर्मा, रमेश तिवारी, सीताराम चौहान, शैलेन्द्र सिंह पप्पी ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का स्वागत् किया। वहीं दर्री स्थित मॉ भवानी मंदिर में मुख्य पुजारी ने पूजा अर्चना कराया और आशीर्वाद स्वरूप प्रसाद वितरण किया। इसके बाद श्री अग्रवाल समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस मौके पर मोहन अग्रवाल, प्रदीप पुरायणे, देवकी नंदन सिंह, रथराम कुर्रे, गुलाब बंजारे गुलशन, साहू, विजय, फुलदास महंत, सतनारायण, शशीभूषण द्विवेदी, सम्बल कंवर आदि ने स्वागत् किया।

इसी प्रकार मॉ सर्वमंगला मंदिर में मुख्य पुरोहित ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराया, तत्पश्चात् पुरोहित मयंक पाण्डेय ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत् किया और मॉ की चुनरी व प्रसाद का वितरण कराया। तत्पश्चात् मड़वारानी मंदिर पहुंचकर पहाड़ावाली मॉ मड़वारानी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व, रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं दी और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। श्री अग्रवाल ने ज्योति कलश का भी दर्शन किये और उनका मानना है कि ज्योति कलश दर्शनमात्र से ही सारी ब्याधा दूर होती है और शरीर में सत्व का प्रवेश होता है।

इन सभी देवी स्थानों पर राजस्व मंत्री के साथ महापौर राजकिशोर प्रसाद, श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती सपना चौहान, अर्चना उपाध्याय, सत्येन्द्र वासन, बंटी शर्मा, विकास डालमिया, रूबी तिवारी, मुकेश राठौर, मनक साहू, पालुराम साहू, प्रदीप जायसवाल, अनुज जायसवाल, राकेश तांती, संतोष लांझेकर, क्रांति सोनी बृज भूषण प्रसाद, राम इकबाल, बी.सी. नामदेव, आर.के. पटेल, सुनील पटेल, राजेन्द्र तिवारी एवं सुरेश कुमार अग्रवाल आदि ने भी देवी दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर देवी माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।