Raipur Crime : Khamtarai Police की कार्रवाई, मास्टर चाबी से वाहन चुराने वाला गिरफ्तार

Raipur Crime : Khamtarai Police की कार्रवाई, मास्टर चाबी से वाहन चुराने वाला गिरफ्तार

March 27, 2023 Off By NN Express

रायपुर,27 मार्च । मास्टर चाबी से वाहन चुराने वाले शातिर को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी प्रांशु शर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बसंत विहार गोंदवारा में रहता है। प्रार्थी जीम से आने के बाद अपनी दोपहिया वाहन यामहा आर 15 क्रमांक सी जी 04 एम जैड 9221 को घर के सामने खड़ी कर अंदर चला गया था, लगभग 10.30 बजे घर से बाहर निकला तो देखा कि उक्त दोपहिया वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 263/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

केस -02 प्रार्थी अविनाश पाण्डेय ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अशोक विहार गोंदवारा में रहता है। प्रार्थी 24.03.2023 को लक्ष्मी विहार गोदवारा में अपनी टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी 04 जे सी 6724 को खड़ी कर घर चला गया था। प्रार्थी 25.03.2023 के सुबह 10.00 बजे टाटा एस वाहन को खड़े किये स्थान पर जाकर देखा तो पाया की उसकी टाटा एस वाहन खड़े किये स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी की टाटा एस वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 268/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

केस – 03 प्रार्थी आशीष तुरकर ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बसंत विहार स्थित शीतला तालाब पास गुढियारी में रहता है तथा टाटा एस वाहन में फूड वैन चलाता है। प्रार्थी उक्त टाटा एस वाहन को दिनांक 22.03.2023 को रात में अपने घर के बाहर खडी किया था, कि 23.03.2023 को सुबह बाहर आकर देखा तो खड़े किये स्थान पर उसकी टाटा एस वाहन नही थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी की टाटा एस वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 119/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

केस – 04 प्रार्थी निरंजन साहू ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बजरंग नगर सरोरा थाना उरला रायपुर में रहता है तथा चालक का कार्य करता है। प्रार्थी 23.03.2023 को रात करीब 8.00 बजे अपनी टाटा एस वाहन क्र. सी जी 04 जे बी 5212 को गुड मार्निंग किराना स्टोर्स के सामने मुर्रा भठ्ठी गुढियारी में खड़ी कर अपने घर सरोरा चला गया था, कि 24.03.2023 सुबह करीब 9.30 बजे अपनी टाटा एस वाहन को खड़े किये स्थान पर जाकर देखा तो वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात आरोपी प्रार्थी की टाटा एस वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 124/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थियों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण करने के साथ-साथ उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए अज्ञात अरोपी की पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात अरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान गुढ़ियारी निवासी साहिल उर्फ मोहित धु्रव के रूप में की गई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा साहिल उर्फ मोहित धु्रव की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना खमतराई क्षेत्र से यामहा आर 15 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया। वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना खमतराई एवं गुढ़ियारी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से 03 नग टाटा एस वाहनों को भी चोरी करना बताया गया।

गिरफ्तार आरोपी – साहिल उर्फ मोहित धु्रव पिता शंकर धु्रव उम्र 18 साल निवासी अशोक नगर बाजारपारा थाना गुढ़ियारी रायपुर।