AIIMS NORCET Result 2022: रिजल्ट aiimsexams.org पर जारी, ये रहा Direct Link

AIIMS NORCET Result 2022: रिजल्ट aiimsexams.org पर जारी, ये रहा Direct Link

September 27, 2022 Off By NN Express

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स), नई दिल्ली ने एनओआरसीईटी 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट aiimsexams.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में कुल 19854 उम्मीदवारों को पास घोषित किया गया है। इनमें 12279 महिलाएं और 7575 पुरुष हैं। नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET 2022) का आयोजन ऑनलाइन (सीबीटी) मोड से 11 सितंबर 2022 को किया गया था। 

AIIMS NORCET results 2022 – यूं करें चेक 
– aiimsexams.org पर जाएं।
– “Result: Roll number wise list of Provisionally Qualified Candidates in Nursing Officer Recruitment Common Eligibility Test (NORCET)-2022” के लिंक पर क्लिक करें 
– आपकी स्क्रीन पर AIIMS NORCET results 2022 दिखने लगेगा। आप चाहें तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

NORCET की रैंक के आधार पर ही एम्स में नर्सिंग ऑफिसर (ग्रुप बी पद)  के रिक्त पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 7 का वेतनमान (  9300-34800 ,  ग्रेड पे- 4600 ) मिलेगा।