IPL 2023 : रिकी पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी,  इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बरसाएगा रन

IPL 2023 : रिकी पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी,  इस खिलाड़ी का बल्ला जमकर बरसाएगा रन

March 26, 2023 Off By NN Express

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने एक खिलाड़ी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। रिकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी को लेकर कहा है वह इस सीजन जमकर रन बरसाएगा । रिकी पोंटिंग का मानना है कि इस सीजन में पृथ्वी शॉ शानदार प्रदर्शन करेंगे। उनका बल्ला दिल्ली कैपिटल्स के लिए जमकर रन बनाएगा। 

पृथ्वी शॉ ने प्रैक्टिस कैंप शुरू होने के बाद कोच रिकी पोंटिंग से मुलाकात की थी। इस दौरान रिकी पोंटिंग ने पृथ्वी शॉ को कई टिप्स दिए थे। इस कारण ही रिकी पोंटिंग का मानना है कि इस बार वह आईपीएल में अलग अंदाज में नजर आएंगे। पेंटिंग का कहना है कि पृथ्वी शॉ के अंदर बहुत प्रतिभा है ।वह शानदार बल्लेबाज हैं और जल्द ही सबके सामने निखरकर आने वाले हैं। आईपीएल 2023  सीजन के लिए स्टार खिलाड़ी ने मेहनत भी की है। 

आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है। पृथ्वी शॉ डेविड वॉर्नर के साथ ही पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे।पृथ्वी शॉ की बात करें तो आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है।पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में 63 मैच खेले हैं, जहां 63 पारियों में उन्होंने 25.21 की औसत से 1588 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 12 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं।पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में 195 चौके और 55 छक्के लगाए हैं। पृथ्वी शॉ पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पर आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टीम में भी वापसी कर सकते हैं।