Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा होगा सभी राशियों के लिए चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन

Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा होगा सभी राशियों के लिए चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन

March 22, 2023 Off By NN Express

Aaj Ka Rashifal 23 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। राशिफल के अनुसार आज का दिन आज 23 मार्च 2023, गुरुवार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। साथ ही आज चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। आज के दिन माता ब्रह्माचारिणी की उपासना विधान है। आज चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। तो आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए गुरुवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

राहु, शुक्र व चंद्र की युति भावुकता में वृद्धि करेगी। परिवार के साथ रहें। धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन व कार्य आपके लिए सुखद होगा।

राहु, शुक्र व चंद्र की युति भाई-बहन या किसी प्रियजन से पीड़ा दे सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

व्यावसायिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान भी संभव है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। भागदौड़ रहेगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कोई ऐसी घटना हो सकती है, जो आपके हित में न हो। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी।

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में रुचि लेंगे।