जिले में चलेगा वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान : कलेक्टर

जिले में चलेगा वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान : कलेक्टर

March 20, 2023 Off By NN Express

बैकुण्ठपुर, 20 मार्च  पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्राकृतिक जल स्रोत नदियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार आगामी माह से ही वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान प्रारंभ कराया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान कोरिया जिले में भी प्रारंभ कराया जाएगा इस महाभियान की आवश्यक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिले के कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने बताया कि नदियों के प्रवाह को बारहमासी बनाए रखने के लिए यह चरणबद्ध कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।

इसके क्रियान्वयन से नदी के आस-पास हरियाली में वृद्धि होगी और वातावरण में बढ़ते तापमान को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। वृक्षमाला नदीतट संरक्षण महाभियान की आगामी गतिविधियों के संबंध में लंगेह ने बताया कि सबसे पहले मार्च अप्रैल माह में इस महाभियान के बारे में जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर बैनर, पोस्टर, दीवार लेखन की गतिविधियां प्रारंभ कराई जाएंगी। इसके साथ ही सोसल मीडिया में भी केंपेन चलाया जाएगा।

आगामी मई माह में नदियों के तट पर और अन्य रिक्त पड़े स्थानों में पौधारोपण कर वनक्षेत्र का विकास करने के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इससे प्रत्येक ग्रामीण को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उसके पष्चात विभिन्न विभागों के सहयोग से चिन्हांकित स्थलों पर वनीकरण के उद्देष्य से आवष्यक तैयारियां जैसे पौधां का चयन, गढ्ढों की तैयारी पूरी कराई जाएगी। कलेक्टर कोरिया ने आगे बताया कि जुलाई और अगस्त माह में वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाअभियान के तहत अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए सभी जगहों पर और ग्राम पंचायत के नदी तटों पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस महाअभियान की गतिविधियों को अमृत सरोवरों के साथ साथ समन्वय के साथ चलाया जाएगा। इन सभी गतिविधियों के व्यापक प्रचार प्रसार के साथ ही सभी गतिविधियों को आजादी के अमृत महोत्सव की गतिविधियों की तरह ऑनलाइन गूगल अपलोड करने की कार्यवाही भी कराई जाएगी। कलेक्टर लंगेह ने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान के लिए सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।