Aaj Ka Rashifal 16 March 2023: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखें संयम, वहीं इन्हें मिलेगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 16 March 2023: मिथुन राशि वाले वाणी पर रखें संयम, वहीं इन्हें मिलेगा धन लाभ

March 16, 2023 Off By NN Express

Aaj Ka Rashifal 16 March 2023: चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। बता दें कि आज शाम शाम 4 बजकर 39 मिनट तक नवमी तिथि है। इसके बाद दशमी तिथि आरंभ हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके साथ ही शनि कुंभ राशि में विराजमान है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से आज का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। कुछ कामों में सफलता हासिल होगी। जानिए ए.के पद्मेश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रियजन पीड़ा मिलेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अनचाही यात्रा, विभागीय परिवर्तन की आशंका है। वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

पिता या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्थानांतरण, विभागीय परिवर्तन या अन्य व्यावसायिक समस्या आ सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य समस्या का निदान करेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

गलत संगत पारिवारिक प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रोग या विरोधी मानसिक पीड़ा दे सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी या हानि की आशंका है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। गलत संगत पारिवारिक प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।