जेठ पर रेप का और ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज

जेठ पर रेप का और ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज

September 26, 2022 Off By NN Express

मुरादाबाद, 26 सितम्बर । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में उसने जब थान में शिकायत कर अपनी आपबीती सुनाईं तो पति और ससुरालियों ने उसके साथ काफी मारपीट की और घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर रविवार को थाना मूंढापांडे पुलिस ने आरोपित जेठ पर रेप और ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के निवासी महिला ने बताया की उसकी शादी मूंढापांडे क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार 16 जून को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान आरोपित जेठ ने कमरे में घुसकर चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पति और ससुरालियों से आपबीती सुनाई तो ससुराल वालों ने उल्टा उसे ही भलाबुरा कहा। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई।थाना मूंढापांडे एसओ अमित कुमार तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी जेठ के खिलाफ दुष्कर्म और ससुरालियों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।