Railway Track पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, रिश्ते में दोनों लगते थे भाई-बहन…..

Railway Track पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, रिश्ते में दोनों लगते थे भाई-बहन…..

March 13, 2023 Off By NN Express

उन्नाव, 13 मार्च । उन्नाव में सोमवार सुबह गंगा घाट रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिला है। लड़की के हाथ एक कपड़े से बंधे थे। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। जबकि लड़के का शव 10 फीट दूर पड़ा था। दूसरे ट्रैक से गुजर रहे मालगाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक राजबहादुर कानपुर के इंदलपुर पोस्ट पचौर गांव का रहने वाला था। जबकि युवती शिवाली कानपुर देहात के हथकुड़वा बैरी गांव की थी। दोनों रिश्ते में फुफेरे-ममरे भाई-बहन हैं। दोनों के बीच अफेयर चल रहा था।

इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को लग गई थी और दोनों के परिवार रिश्ते के खिलाफ थे। रविवार शाम को दोनों घर से निकले थे। मामले में आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच हो रही है। युवक राजबहादुर सटरिंग का काम करता था। वहीं युवती ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की थी। वह घर पर ही रहती है। इन दोनों के बीच लगभग दो साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था। ये लोग शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस बात नाराज थे। वह राजी नहीं थे। ये लोग रविवार शाम को घर से निकले थे। इसके बाद सोमवार सुबह इनके शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं।

मगरवारा रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के चालक आरके चौधरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद तत्काल RPF, GRP और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक, युवक ने नीला लोवर, नीली टीशर्ट, हाथ में चूड़ा पहना था। जबकि युवती हरी शर्ट, काली पैंट और व्हाइट कलर के जूते पहन रखी थी। वह रेड कलर का दुपट्‌टा भी ले रखी थी। युवक-युवती के शवों के बीच की दूरी करीब 10 फीट थी। वहीं पास में दो मोबाइल फोन और एक कानपुर नंबर की डिस्कवर बाइक बरामद हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने जब युवती का शव देखा, तो उसके दोनों हाथ एक कपड़े से बंधे हुए थे।

इससे आशंका जताई है कि चलती ट्रेन से किसी ने दोनों को फेंक दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे करीब तीन सौ मीटर दूर एक कानपुर नंबर की डिस्कवर बाइक (UP -78, FL-9876) खड़ी मिली है। वहीं शव से करीब 50 मीटर दूर एक बैग मिला है, जिसमें एक शर्ट है और दो छोटे मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मोबाइल और बाइक नंबर के आधार पर दोनों की शिनाख्त की गई है। युवक और युवती के परिजन उन्नाव पहुंचे चुके हैं। उन्होंने शवों की शिनाख्त कर ली है। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। दो मोबाइल बरामद हुए हैं। मोबाइल और बरामद बाइक से शवों की शिनाख्त हो गई है।

दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। रिश्ते में युवक और युवती फुफेरे-ममेरे भाई बहन हैं। रविवार शाम को दोनों घर से निकले थे, दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि गंगा घाट में आउटर पर प्रेमी युगल का ट्रैक के किनारे शव मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चल रहा है। दोनों आपस में रिश्तेदार थे, ममेरे भाई बहन थे और इनके द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर के जान दे दी गई है। अभी तक की जांच में आत्महत्या का मामला प्रकट होता है। घर वालों को जानकारी दे दी गई है. जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।