BREAKING NEWS : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी, छत्तीसगढ़ से सुबोध हरीतवाल को मिली जिम्मेदारी

BREAKING NEWS : भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी, छत्तीसगढ़ से सुबोध हरीतवाल को मिली जिम्मेदारी

March 13, 2023 Off By NN Express

रायपुर, 13 मार्च आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची जारी की गई जिसमे छग से सुबोध हरीतवाल को स्थान मिला और वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर जिम्मेदारी दी गई। उनके साथ मलिक जावेद अंसारी, शान खान और कपिल देसाई को यह जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा 15 राष्ट्रीय प्रवक्ता और 10 मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति की गई है।

जारी की गई सूची में सीनियर राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट शामिल किए गए है . नवंबर 2022 में युवा कांग्रेस की मीडिया विभाग की सूची को भंग किया गया था जिसके बाद उसका पुनर्गठन किया गया और नए सिरे से प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गयी. छग से सुबोध हरितवाल को यथावत रखते हुए वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।

देखें लिस्ट…..

इस नियुक्ति पर सुबोध हरितवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्षा मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी , युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) और राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी का आभार व्यक्त किया है.