Raipur Crime : Loan दिलाने के नाम पर महिला ने की 26 लाख की ठगी,तेलीबांधा थाने में केस दर्ज….

Raipur Crime : Loan दिलाने के नाम पर महिला ने की 26 लाख की ठगी,तेलीबांधा थाने में केस दर्ज….

March 13, 2023 Off By NN Express

रायपुर,13 मार्च। लोन दिलाने के नाम पर एक और बड़ी सायबर ठगी हो गई। तीन युवकों ने हसन कालोनी टिकरापारा निवासी महफूज़ अंसारी से एक साल के दौरान कई किश्तों में 26 लाख रूपए ट्रांसफर करा लिए। तेलीबांधा पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी 2022 से 24 फरवरी 2023 तक एक साल के भीतर यह ठगी हुई। आरोपी 9990296414 नंबर के फोनधारक ने महफूज अंसारी को अपना नाम सुजाता जैन स्वयं को सिटी फाईनेंस मुंबई का मैनेजर होना बताया।

और जरूरतमंद को लोन दिलाने की बात कही। महफूज़ को लोन दिलाने के नाम पर आधार कार्ड , पेन कार्ड, चेक बुक एवं फोटो वाट्स एप के जरिए लिया और प्रोसेसिंग शुल्क एवं अन्य शुल्क के नाम पर इस एक साल के भीतर कई बार में 25 लाख 84 हजार रू 681 रू आनलाइन अपने खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी की। अंसारी ने यह रकम केनरा बैंक की तेलीबांधा शाखा में अपने बचत खाते से ट्रांसफर किया था। पुलिस ने सायबर सेल के साथ ठगी की पड़ताल शुरू कर दी है।